फतहनगर। मंगलवार को सरकारी स्कूलों में परीक्षा परिणाम की घोषणा की जानी थी। इस बार भी परीक्षा परिणाम शालादर्पण के जरिए ही तैयार किया जाना था। 9वीं तथा 11वीं का परिणाम तैयार कर लिया गया लेकिन कक्षा 3 व 4 तथा 6 व 7 का परिणाम आरकेएसएमबीके के अंकों की आगे से फिडिंग नहीं होने के चलते इन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम बच्चों को नहीं दिया जा सका। उच्चाधिकारियों द्वारा इसके लिए बताया गया कि शालादर्पण पर इसका काम चल रहा है।
इधर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में 9वीं कक्षा तथा 11वीं कक्षा के बच्चें को परीक्षा परिणाम से अवगत कराते हुए सत्रांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दोनों ही कक्षाओं के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। दोनों ही कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर बालिकाओं ने ही कब्जा किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार,व्याख्याता माधवलाल गाडरी,संतोष स्वामी,परीक्षा प्रभारी मधुबाला चाष्टा,आमना खातून,संजय यादव,कर्णसिंह राणावत,प्रभूलाल रेगर समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद था। संस्था प्रधान ने इस अवसर पर बच्चों के लिए मोटिवेशनल स्पीच दिया।
