राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में उत्साह और सेवा कार्यों का अनूठा आयोजन किया गया

उदयपुर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिनभर विभिन्न सेवा गतिविधियाँ संचालित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कच्ची बस्तियों के बच्चों को स्टेशनरी, फल, बिस्कुट और खाद्य सामग्री वितरित कर की गई। इसके बाद अशोक नगर स्थित मोक्ष मार्ग गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया, जिससे सेवा और संस्कार का संदेश दिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस मीडिया सेंटर के साथियों ने “डोटासरा जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, अशोक गहलोत जिंदाबाद, सचिन पायलट जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरे वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया।

महासचिव शर्मा ने कहा कि “गोविंद सिंह डोटासरा संगठन की धड़कन हैं। उनकी ऊर्जावान नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हम उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”

इस मौके पर अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, संजय मंदवानी, सज्जाद भाई, नरेश स्वामी, कृपाशंकर मिश्रा, राधे स्वामी, संयम नागौरी, चित्रू, नितेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!