सैयद हबीब
लेकसिटी चेस फेस्टिवल पांचवी होली कप क्लासिकल
अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता
तीसरे दिन हुए बड़े उलटफेर मैं पंजाब के प्रकाश राम ने वेस्ट बंगाल के इंटरनेशनल मास्टर उस्तब चटर्जी को मात दी
अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता
तीसरे दिन हुए बड़े उलटफेर मैं पंजाब के प्रकाश राम ने वेस्ट बंगाल के इंटरनेशनल मास्टर उस्तब चटर्जी को मात दी
उदयपुर 18 अ्प्रेल। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ, के तत्वावधान में आयोजित सम्पूर्ण भारत में बहुप्रतिष्ठित शतरंज स्पर्धा पांचवी होली कप क्लासिकल अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण के प्रतियोगिता के तीसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राकेश मोगरा अध्यक्ष बार एसोसिएशन एवं कार्य वशिष्ठ अतिथि एडवोकेट श्री मनीष मोगरा द्वारा किया गया | तीसरे दिन हुए बड़े उलटफेर मैं पंजाब के प्रकाश राम ने वेस्ट बंगाल के इंटरनेशनल मास्टर उस्तब चटर्जी को मात दी और आंध्र प्रदेश के रुपेश रेड्डी ने साउथ सेंट्रल रेलवे के इंटरनेशनल मास्टर राजेश वी ए वी को बराबरी पर रोका। प्रतियोगिता के डिप्टी चीफ आर्बिटर पंजाब के वरुण कुमार ने बताया कि पांचवे चक्र के अन्य परिणाम इस प्रकार रहे..तेलंगाना के इंटरनेशनल मास्टर चक्रवर्ती रेड्डी ने उदयपुर लेक सिटी के अरुण कटारिया को, यू आई बी के विनय कुमार मट्ठा ने महाराष्ट्र के नमिता चावन को, राजस्थान के हर्षवर्धन स्वामी ने हरियाणा के साहिल भेरों को, बिहार के कुमार गौरव ने समर तेजा को मात दी, वही तमिलनाडु के नारायण इयेंगर ने तेलंगाना के भरत कुमार रेड्डी को, उत्तराखंड के अमित ढौंडियाल यू आई बी के रामा कृष्णा को, बंगाल के अनुभब गुप्ता ने दिल्ली के दक्ष गोयल को, मध्य प्रदेश के हर्षल पाटिल ने गुजरात के उज्जल बंसल को बराबरी पर रोका। उदयपुर लेकसिटी के आयुष भोजक ने दिल्ली की मिश्का माथुर को, प्रणय चौड़ीआ ने तमिलनाडु की अथिथ्या को, उदयपुर लेकसिटी के अतुल हिंगड़ ने रूस के मुसीन बुलात को, आनिया चावत में तेलंगाना के जगदीश्वर येरुपुला को शिकस्त देकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। प्रतियोगिता का सातवा चक्र बुधवार सुबह 9:30 बजे खेला जाएगा।
