फतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली गांव स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पर सरपंच अन्नु मेनारिया के परिवार द्वारा द्वारपाल की स्थापना विधि विधान से की गयी।
मंदिर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर द्वारपाल स्थापना का कार्य मोहनलाल मेनारिया के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पं.बद्रीप्रसाद आमेटा,सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार आमेटा, नारायणलाल पुष्करणा,प्रदीप आमेटा,वगतराम मेनारिया,प्रेमशंकर पुष्करणा,भैरूलाल दाधीच,गिरधारीलाल पुष्करणा के द्वारा हवन में प्रातः 7 से 10 बजे तक आहुतियां दी गयी। इस अवसर पर गांव के कई मौतबीर लोग उपस्थित थे।
