दुर्गा पूजा डांडिया रास आयोजित

उदयपुर। इनरव्हील क्लब,डिस्ट्रिक्ट 305 की सदस्याओं द्वारा स्त्री शक्ति के प्रति सम्मान में नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि महोत्सव पर विद्या निकेतन अशोक नगर में मां दुर्गा के स्थापना दिवस पर विशेष रूप से दुर्गा पूजा और डांडिया रास किया गया।
अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला कोठारी ने बताया कि मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक है,बच्चियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। सेक्रेटरी डॉ.सीमा चंपावत ने वहंा आये सभी अथितियो का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती बेला जैन, एडवोकेट बबिता जैन,रश्मि पगारिया, अंजू महेश्वरी, मधु  सूद,कमला जैन, सुनयना जैन, कांता जोधावत, अंजू गिरी उपस्थित रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!