डूंगरपुर : खेलकूद, स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

डूंगरपुर, 24 फरवरी। राजस्थान अकाउंटेंट ऐसोशियेशन जिला शाखा डूंगरपुर का द्वितीय खेलकूद एवं स्नेह मिलन समारोह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह डामोर कोषाधिकारी डूंगरपुर, भुवनेश चौबीसा जिलाध्यक्ष पेंशनर समाज, धनेश्वर पंड्या जिलाध्यक्ष, चिराग कोठरी, सुभाष रोट, रॉ जिला अध्यक्ष बांसवाड़ा अभिषेक लोधा, नवनीत श्रीमाल आदि उपस्थित साथियों द्वारा सेवानिवृत लेखाधिकारी दौलतराम डामोर, हेमंत जैन एवं अशोक जैन का माल्यार्पण एवम् पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इससे पहले प्रथम सत्र में आईपीएल की तर्ज पर टीमें गठित कर लेखा साथियों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 400 मीटर महिला दौड़ में ऋतु शर्मा प्रथम, शीतल पटेल द्वितीय रहे। बैडमिंटन डबल्स में रीना जैन एवं शीतल पटेल प्रथम वनिता पाटीदार एवं रचना रानी शर्मा द्वितीय रहें। इसी प्रकार पुरुष 400 मीटर दौड़ में राजू पटेल प्रथम विश्वजीत सिंह द्वितीय एवं निलेश पाटीदार तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में  पे-मैनेजर पैंथर प्रथम एवं राजकोष रॉयल्स द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष बैडमिंटन एसएनए में स्नाइपर प्रथम तथा ट्रेसरी टाइगर्स द्वितीय स्थान पर रहे। जिला अध्यक्ष विजयपाल बामनिया ने सफल आयोजन के लिए प्रतीक जैन, हितेश बामनिया, ईश्वर जोहियला, एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लेखा साथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन रजनीश चौबीसा ने किया तथा आभार रोशन जोशी कोषालय डूंगरपुर द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!