उदयपुर, 7 अप्रेल। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, जनप्रियनेत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के उदयपुर आगमन पर भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी ने महाराणा प्रताप विमानपत्तन पर स्वागत करके अपनी पुस्तक “पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय” भेंट की।
डॉ. विप्लवी ने एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर किये शोध व पुस्तक प्रकाशन की संक्षिप्त जानकारी भी दी।
वसुंधरा राजे ने पूछा- धर्मनारायण जी कहां है ?
वसुंधराराजे ने सबसे पहले डॉ. विप्लवी से पूछा- धर्मनारायण जी कहां है? विप्लवी ने उन्हें बताया कि वे सुपुत्री के अस्वस्थता के कारण जयपुर गये है। तो वसुंधराराजे ने कहा आप दोनों में एक भी साथ में न हो, तो तुरंत दूसरे के लिये पूछना होता है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
