मरीजों को भगवान का रूप मानकर कर, करे सेवा – डॉ. विपिन माथुर

सांस्कृतिक कार्यक्रम – फिजियो फेस्ट 2023
राजस्थानी, पंजाबी रिमिक्स गानों पर जमकर दी प्रस्तुतियॉ
प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

उदयपुर 08 मई / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक फिजियोथेरेपी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से कृषि भवन के सभागार में सोमवार को विद्यार्थियों की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव ‘‘ फिजियो फेस्ट 2023 ’’  का शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मेहता, अधिष्ठाता प्रो. गजेन्द्र माथुर  ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में विद्यार्थियों ने राजस्थानी रिमिक्स, एकल गायन, एकल नृत्य, समुह नृत्य, केट वॉक के साथ साथ विद्यार्थियों ने पंजाबी रिमिक्स गानों पर जमकर प्रस्तुतियॉ दे अतिथियो का मन मोह लिया। समारोह में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर का माला, उपरणा, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त विधार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देते हुए डॉ. विपिन माथुर ने कहा कि मरीजों की सेवा करने से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता है इसलिए मरीजों को भगवान का रूप मान कर सेवा करेगे जो जीवन में कभी असफल नहीं होगे।
अध्यक्षता करते हुए प्रो. सारंगदेवोत ने भारतीय, संस्कृति एवं सभ्यता को जीवंत रखने के उद्देश्य से ही इस  तरह के आयेाजन किए जाते है, उन्होने प्रत्येक विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे महाविद्यालय की ओर से आयोजित प्रत्येक प्रवृत्तियों में भाग ले, जीत हार कोई मायने नहीं रखती है।
संचालन डॉ. प्रज्ञा भटट् ने किया जबकि आभार डॉ. सुनिता ग्रोवर ने दिया।  डॉ. लीली जैन, डॉ. अजितारानी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के अकादमिक, गैर अकादमिक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थियों ने जमकर समारोह का लूफ्त उठाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!