डॉ. पामिल मोदी (प्रोफेसर संगीत, सु वि वि) होंगी “मैं हूँ डॉन – एक शाम महानायक अमिताभ के नाम” कार्यक्रम की मुख्य अतिथि -माधवानी

उदयपुर – अशोका पैलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में 13 अक्टूबर को सुरों की मण्डली द्वारा सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के 82वें जन्मदिवस पर आयोजित मैं होने वाले  “मैं हूँ डॉन – एक शाम महानायक के नाम” कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य अपना-अपना काम कर रहे हैं और प्रस्तुतियां देने वाले सुर साधक मधुश्री ऑडिटोरियम में आकर रोज़ रिहर्सल कर रहे हैं.

संस्थापक और संरक्षक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम को  दो भागों में मनाया जाएगा. 11 अक्टूबर को अशोका पैलेस में शाम 5 बजे सुरों की मण्डली के सुर साधकों द्वारा 82 फीट लम्बी विशाल केक काटी जाएगी. इस अनूठे कार्यक्रम में उन साधकों को भी आमंत्रित किया गया है, जिनका जन्मदिन भी अमिताभ जी के जन्मदिन को ही आता है तथा दूसरे भाग में 13 अक्टूबर रविवार को  शाम 4 बजे  अशोका पैलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में डॉ. पामिल मोदी, संगीत विभागाध्यक्ष सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य में सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के जन्मदिन पर उन्हीं पर फिल्माए और उनके द्वारा गाए गीतों पर आधारित कार्यक्रम “मैं हूँ – डॉन…” धमाकेदार संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

प्रोग्राम डायरेक्टर ईश्वर जैन “कौस्तुभ” के अनुसार इस संगीतमय समारोह में सुर साधकों द्वारा एकल और युगल गीतों की प्रस्तुति दी जाएंगी, जिनकी रिहर्सल मधुश्री ऑडिटोरियम में नियमित रूप से चल रही है. गठित टीमों को उनकी ज़िम्मेदारियां दे दी गई है. रिहर्सल सेशन में निखिल महेश्वरी, महेन्द्र चावला, हरीश भाटिया, कैलाश कैवल्या, वीनू वैष्णव, कौस्तुभ, नूतन वेदी, कमल जुनैजा, प्रीति, भगवती मेनारिया, सीपी गन्धर्व, महावीर प्रसाद जैन, कुबेर सहलोत, नीलम कौशल, भोपाल सिंह हाड़ा (माउथ ऑर्गन) श्री गोपाल गोठवाल तथा विष्णु वैष्णव आदि भाग लेकर अपने सुरों को धार दे रहे हैं.

आज के रिहर्सल सेशन में पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय, बीएस हाड़ा, मुकेश माधवानी, प्रदीप कालरा, कौस्तुभ, विष्णु वैष्णव, महेन्द्र चावला , ब्रजेश कुमार मिश्र और हरीश भाटिया आदि ने अपनी प्रस्तुति दीं.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!