फतहनगर. राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला बहुजना साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष बने। बहुजना साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.राधा कृष्णा एवं राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी डॉ. यू.सुब्रमण्यम ने मावली के डॉ. खेमराज कड़ेला को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ कड़ेला कई भाषाओं में कला निष्णांत होकर साहित्य से जुड़े हुए है। साहित्य अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
डॉ कड़ेला बहुजना साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष बने
