किसानों को बिना ब्याज 2 लाख का ऋण देंगे- डॉ. जोशी
नाथद्वारा. नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने बुधवार को मैणियां, संतोषपुरा, सिदेसर खुर्द, सरवडियां खेड़ी, मालीखेड़ा, बेहड़ा का खेड़ा, गवारडी, राजपुरा गांव, फतेहपुरा, रघुनाथपुरा, सिदेसर कलां, बामणियाँ कलां, लाठियां खेड़ी, रेलमगरा – बस स्टैंड, रेलमगरा – नई आबादी चौक, ब्रह्मपुरी चौक, आजादनगर क्षेत्र के मतदाताओं से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने ढोल-मंदाल, फूल-माला, इकलाई, साफे से डॉ. जोशी का स्वागत किया। डॉ. जोशी ने सभी क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। डॉ. जोशी ने कहा कि नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के रेलमंगरा में दरीबा माइंस विश्व में चांदी का सबसे बड़ा क्षेत्र है। दरीबा में विश्व का सबसे बड़ा स्मेल्टर बनाने का सपना पूरा किया जाएगा जिससे नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। डॉ. जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गृहलक्ष्मी गांरटी योजना में परिवार की महिला मुखिया को साल में 10000 रूपए मिलेगें। हम किसानों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एमएसपी देंगे। पहली बार किसानों को बिना ब्याज 2 लाख का ऋण देंगे ताकि उन्हें वित्तीय संसाधन उपलब्ध हो सकें। युवाओं को नौकरी देने के लिए पंचायत स्तर पर भर्ती की जाएगी, इसके लिए एक नया कैडर बनाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नाथद्वारा में, डॉ. जोशी के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को नाथद्वारा के फौज मोहल्ला में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा फौज मोहल्ला में दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। इससे पहले यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई नाथद्वारा नगर में वाहन रैली निकलेगी। वाहन रैली 11:00 बजे त्रिनेत्र सर्कल से शुरू होकर नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरती हुई फौज मोहल्ला पहुंचेगी।
