उदयपुर। सेकंड राजस्थान स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज चौथे दिन सभी वर्गों के फाइनल मैच खेले गए। अंडर 13,15, 17,19 आयु में बालिका वर्ग में क्रमशः हिमांशी (सिरोही),रिद्धिमा(बीकानेर), मोलिशा (सिरोही) ने खिताब अपने नाम किया। अंडर 15,17 बालक वर्ग में क्रमशः भावांश (सिरोही)तथा मौलिक राजावत(उदयपुर) ने खिताब अपने नाम किए।पुरुष वर्ग व 40+ कैटेगरी में अमित थानवी(सिरोही)तथा महिला वर्ग में अंशुल व्यास(सिरोही) ने खिताब अपने नाम किया। फर्स्ट वेटरन स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता के भी सभी वर्गों के मैच फाइनल तक खेले गए जिनके परिणाम इस प्रकार से है।
जयपुर के श्री मुकुंद अग्रवाल जिनकी उम्र 77 साल है का इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने तीन वर्गों में स्वर्ण पदक जीत कर अजय रहे। उन्होंने कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिदित किया।
प्रतियोगिता का समापन उदयपुर सांसद श्री अर्जुन लाल मीणा व आयोजन समिति के संरक्षक तुषार मेहता व जयंत गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर के किया। अंत में आयोजन समिति के सह सचिव तरुण गुप्ता ने अथितियो का धन्यवाद ज्ञापन किया।
