दिव्यांशु, चंद्रजीत, व्रषांक व सन्नी ने राष्ट्रीय शतरंज के लिए किया क्वालीफाई

राज्य शतरंज में एक बार फिर उदयपुर सिरमौर

दौसा में संपन्न हुई राजस्थान राज्य सीनियर चयन व फिडे रेटेड ओपन चेस प्रतियोगिता में उदयपुर के दिव्यांशु बाबेल ने अविजीत रहते हुए 8.5 अंक बनाकर चैंपियन बने और ₹30, 000 नगद एम चमचमाती ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा जमाया। दूसरे स्थान पर श्री गंगानगर के अमन बालना रहे ।उन्होंने 8 अंक बनाए । पुणे ₹17000 नगद एवं चमचमाती ट्रॉफी के मिली ।तीसरे स्थान पर उदयपुर के चंद्रजीत सिंह राजावत रहे ।जिन्हें ₹10000 नगद एवं ट्रॉफी मिली ।चौथे स्थान पर उदयपुर के व्रशांक चौहान रहे जिन्हें ₹8000 नगद एंव ट्रॉफी मिली ।
पांचवें स्थान पर उदयपुर के सनि बेदी रहे जी ने ₹6000 नगर इन ट्रॉफी मिली ।छठे स्थान पर जयपुर के यस भराडिया रहे जिन्हें ₹5000 नगद एवं ट्रॉफी जीती ।सातवें स्थान पर आयुष भोजक आठवें स्थान पर प्रणय चोरडिया रहे ।जिन्हें
2000- 2000रूपीये  नगद मिले।

प्रतियोगिता में सबसे ज़्यादा उदयपुर से 14 खिलाड़ियो ने भाग लिया था और प्रथम 10 में 6 स्थानों पर अपना क़ब्ज़ा जमाते हुए उदयपुर का नाम एक बार फिर से रोशन किया। सभी विजेताओं को ज़िला शतरंज संघ, उदयपुर की और
शुभकामनाएँ दी गई।

ज़िला शतरंज संघ के सचिव इंद्र कुमार प्रजापत ने बताया की उदयपुर के चारों खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अगस्त माह में महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!