उदयपुर, 20 दिसंबर। सीकर में 21 से 23 दिसंबर कतक आयोजित होने वाली जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित उदयपुर की टीम मंगलवार को रवाना हुई। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल ने बताया कि बालक और बालिका वर्ग की टीम 3 दिवसीय प्रतियोगिता मै हिस्सा लेगी। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षक अजीत जैन द्वारा शिविर लिया गया।अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश खोईवाल ने शिविर मै खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाए। खेल एक्सपर्ट ललित सिंह झाला, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, बंशीलाल मेहता, डी.एन.धाभाई, कुंदन पंड्या, ललित भंडारी, मदन राठौड़, वीना राठौड़, अजय मोगरा, राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज सरसिया, बलवंत चौधरी, मोहन शर्मा, बसंत भावसार, नरेश पालीवाल, लोकेश बडगुर्जर और संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
जिला वॉलीबॉल जूनियर टीम चयनित
