उदयपुर। भाजपा उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीत के बाद भाजपा के पहले व्यापक जनसंपर्क अभियान जिसमें भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार कर समाज के विभिन्न वर्ग जातियों और समुदायों के लोगों को भाजपा से जोड़ने हेतु भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का आगाज किया गया है, जिसमें 10 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 18 वर्ष या अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक जो भाजपा की विधान की धारा, संकल्प, मूल दर्शन और निष्ठाओ को स्वीकारता है उन्हें ऑनलाइन माध्यमों से या पेपर फॉर्म के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।
इस अभियान को लेकर उदयपुर शहर जिला मंत्री करण सिंह शक्तावत को अभियान का जिला संयोजक मनोनीत किया गया एवं जिला मंत्री अमृत मेनारिया, मंडल प्रभारी श्रीमती किरण तांतेड़, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश गोस्वामी एवं एससी मोर्चा जिला मंत्री राजेश गवारिया को सहसंयोजक नियुक्त किया गया।
भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की उदयपुर शहर जिला की जिला टीम गठित
