जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

प्रतापगढ़, 2 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश कुमार नायक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को मिनी सचिवालय परिसर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गत बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना, नगरीय सीमा मे वाहनों की गति सीमा, यातायात व्यवस्था व प्रबंधन, हाइवे पेट्रोलिंग, हाईवे पर सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाने, वन क्षेत्र में साइन बोर्ड लगाने पर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने व सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, शौचालय, ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड लगाने आदि को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सार्वजानिक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी और जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने किया पीपलखूंट व सुहागपुरा का दौरा 
प्रतापगढ़, 2 मार्च। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरूवार को पीपलखूंट व सुहागपुरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने पीपलखूंट में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया और भवन निर्माण सामाग्री की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिश-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पीपलखूंट से केलामेला जाने वाली सड़क की जानकारी भी ली। कलक्टर यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व साथ ही  अधिकारियों से पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। जिला कलक्टर ने अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। मौके पर उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिलेभर में आयोजित हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई
जिला कलक्टर ने बावड़ी ग्राम पंचायत में सुनी आमजन की समस्याएं
प्रतापगढ़ 02 मार्च। जिलेभर में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव व जिला कलक्टर के निर्देषानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर किया गया। जनसुनवाई में जिला कलक्टर सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने जनसुनवाई में भाग लेकर निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव व उपखण्ड अधिकारी ने पीपलखूंट तहसील की ग्राम पंचायत बावड़ी जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन की जनसमस्याआंे को सुना एवं संबंधित अधिकारियांे को त्वरित निस्तारण करने के निर्देष दिए। कलेक्टर यादव ने वनाधिकार कैम्पों का भी निरीक्षण किया। जनसुनवाई में कई जनसमस्याआंे का हाथो-हाथ निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया एवं समस्याओं को पंजीकृत किया गया। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारीतहसीलदारविकास अधिकारीजिला स्तरीय अधिकारीब्लाॅक स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि ने भाग लिया।

ऋण के आवेदनों का साक्षात्कार 14 व 15 मार्च को
प्रतापगढ़ 02 मार्च। अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओ में ऋण आवेदन के लिए 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाईन किये गये थे जिसमें अनुसूचित जातिजनजातिसफाई कर्मचारीअन्य पिछडा वर्ग एवं विशेष योग्यजन आदि वर्ग समिलित है।

अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि सभी वर्ग के साक्षात्कार जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सामूदायिक भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ़ मंे 14 एवं 15 मार्च 2023 को प्रातः 10 से सांय 5.30 बजे तक लिए जावेगें। जिसमंे लाभार्थी अपने मूल दस्तावेज जाति प्रमाण-पत्र आधार कार्डजनआधार कार्डवार्षिक आय प्रमाण-पत्र या बीपीएल होने पर राशन कार्ड किसी भी बैंक से ऋण नही होने का स्वयं के द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र एवं विशेष योग्यजन होने पर विशेष योग्यजन प्रमाण-पत्र मूल आवदेन लेकर साक्षात्कार में उपस्थित होवे। साक्षात्कार का समय प्रातः 9.30 से सांय 5.30 बजे तक रहेगा। सभी लाभार्थी उचित समय एवं दिनांक को साक्षात्कार में उपस्थित होवें जो लाभार्थी साक्षात्कार से वंचित रहेगा उसका आवेदन स्वतः ही निरस्त माना जावेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!