प्रतापगढ़,15 दिसम्बर। जिलेवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
बैठक में वीसी के माध्यम से धरियावद, पीपलखूंट, छोटिसादड़ी और अरनोद पंचायत समिति से उपखण्ड अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे। जनसुनवाई में कुल 35 प्रकरणों प्राप्त हुए जिसमे से 8 प्रकरणों का निस्तारण जिला कलक्टर द्वारा हाथों हाथ कर दिया गया। जनसुनवाई में 18 आवेदन जन आधार में संशोधन के प्राप्त हुए थे जिन्हें मौके पर संशोधित करवाते हुए निस्तारित करवा दिया गया। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के निवारण में प्रतापगढ़ जिला तेजी से काम कर रहा है। जिसके चलते जिला राज्य में सम्पर्क पोर्टल पर पहले नम्बर पर आ गया है।
जिला कलक्टर द्वारा प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। उन्होंने प्रकरणों के निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में बैंक ऋण, जमीन, पेंशन आदि से सम्बंधित प्रकरण आये। जनसुनवाई में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र बैरवा, राजस्थान लोक सेवा गांरटी के सहायक निदेषक विजयसिंह नाहटा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीडी मीणा, एसीपी डीओआईटी अशोक कुमार मीणा व जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक महेश चन्द्र आमेटा सहित जिला स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
श्रम कल्याण विभाग की योजनाओं को लेकर असमाजिक तत्वों व ऑनलाईन ठगों से सर्तक रहे
प्रतापगढ़,15 दिसम्बर। श्रम कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ में चल रही योजनाओं के नाम पर असामाजिक तत्वों द्वारा मोबाईल पर अधिकारी बनकर बात की जाती है तथा फोन पे, पेटीएम जैसे डिजिटल एप्पस पर अवैध भुगतान की अनुचित मांग की जा रही हैै, ऐसे असमाजिक तत्वों व ऑनलाईन ठगों से सर्तक रहने को कहा है।
श्रम कल्याण अधिकारी अमृतलाल मीणा ने बताया कि कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ अथवा बीओसीडब्ल्यू/एलडीएमएस आदि का नाम लेकर आने वाले कॉल के झॉंसे में न आयें तथा सरकारी योजना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की राशि का लेन-देन न करें। इस प्रकार आने वाली कॉल की सूचना तुरन्त इस कार्यालय को लिखित में देवें जिससे वैधानिक कार्यावाही की जा सके। श्रम कल्याण अधिकारी ने सूचना को जनहित में जारी किया है।
