डूंगरपुर, 27 फरवरी/राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) योजनान्तर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक सेमीनार आत्मा प्रशिक्षण हॉल डंूगरपुर में सोमवार को जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) गौरीशंकर कटारा की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ।
उप निदेशक उद्यान परेश पण्ड्या ने बताया कि दो दिवसीय सेमीनार में कृषकों को उद्यान विभाग की प्रमुख योजनाआं यथा, ड्रिप, फव्वारा, सोलर पम्प सेट, पॉलीहाउस इत्यादि की जानकारी पावर पोईन्ट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई। उन्होंने बताया कि उपस्थित कृषकों से संवाद कर कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियां की जानकारी दी। साथ ही कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं यथा, फार्म पोण्ड, पाईपलाईन, तारबंदी, कृषि यंत्र वितरण, फसल प्रदर्शन इत्यादि योजनाओं पर देय अनुदाय से कृषकों को अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री द्वारा उपस्थित कृषकों से संवाद कर कृषकों द्वारा किये गयेे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। कृषक ईश्वरसिंह, बसंतसिंह, निवासी घाटडा से गैदें की खेती की जानकारी प्राप्त की इसी तरह कृषक मनोज, हकरजी पाटीदार ने पॉली हाउस की खेती के बारे में जिला कलक्टर को अवगत कराया। मुख्य अतिथि द्वारा कृषकों को प्रेरित किया कि वे पारम्परिक फसलों की खेती के बजाय नकदी फसलों यथा, सब्जियां, सौंफ, तरबूज इत्यादि की खेती करें ताकि उनका आर्थिक स्तर उन्नत हा सकें एवं खेती से इनकी आजीविका चल सकें। साथ ही कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा कृषकों के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. विरेन्द्र सिंह द्वारा कृषकों को बागवानी फसलों यथा, आम एवं नींबू की तकनीकी जानकारी, बगीचा लगाने की विधि, महत्व, विपणन इत्यादि की जानकारी पावर पोईन्ट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई। उन्होंने बताया कि सेमीनार में कृषि अधिकारी गीता रोत द्वारा उपस्थित कृषकों को वर्मीकम्पोस्ट निर्माण एवं जैविक खेती केे तरीके इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी सोहनलाल मीणा द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाआं के ऑनलाइन पोर्टल राज किसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सेमीनार में सहायक कृषि अधिकारी यथोदेव शर्मा, मुकेश बरण्डा तथा विभागीय कृषि पर्यवेक्षणगण उपस्थित रहे। सेमीनार में 100 कृषकों ने भाग लिया, जिनका पंजीयन सुश्री यतिका तम्बोली एवं हेमेन्द्र श्रीमाली द्वारा किया गया।
सिलिकोसिस को लेकर बैठक 8 मार्च को
डूंगरपुर, 27 फरवरी/राजस्थान न्यूमोनोकोसिस (सिलिकोसिस) नीति के जिला स्तर पर क्रियान्वयन के प्रबोधन एवं इससे सम्बद्व समुचित निर्णय लेने हेतु जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिलिकोसिस मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है, जिसकी संबंध में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 8 मार्च को सायं 3 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने दी।
पानी के बिल जमा करने की अंतिम तिथि अब 5 मार्च
डूंगरपुर, 27 फरवरी/पानी के बिल माह नवम्बर व दिसम्बर 2022 तक के बिल जारी किये गये है, उक्त पानी के बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 27 फरवरी से बढ़ाकर 5 मार्च की गई है। यह जानकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता शंकरलाल रोत ने दी।
