प्रतापगढ़,14 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2023 का आयोजन 8 मार्च से 15 मार्च तक किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय समारोह जिला परिषद सभागार में मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग की नेहा माथुर द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। जिसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
उपवन संरक्षक सुनील कुमार ने कहा की महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह अपने व अन्य महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश कुमार नायक ने कहा कि सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने का प्रयास कर रही है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन व सम्मान पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ रामचंद्र बेरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी डी मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के एसीपी अशोक कुमार मीणा, स्काउट गाइड सीईओ, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के डॉ. टीआर आमेटा, तहसीलदार प्रतापगढ़ व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रही। मंच का संचालन सुधीर वोहरा द्वारा किया गया ।
इन्हें किया सम्मानित
इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान पुरस्कार महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उतकृष्ट कार्य करने वाली विभागीय कर्मचारी संगीता आर्चाय ग्राम साथिन ग्राम पंचायत कोटड़ी, मंजू बलाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जलोदिया केलुखेड़ा व संस्था, वर्ल्ड विजन प्रतापगढ़ व अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
