उदयपुर। जिला स्तरीय अन्डर-14 तैराकी प्रतियोगिता 31 अगस्त से कलड़वास स्थित माउण्ट लिटरा ज़ी स्कूल के तरणताल में आयोजित की जायेगी।
स्कूल के प्रधानाचार्य जयसिंह ने बताया कि तैयारियों को लेकर आज स्कूल में बैठक आयोजित की गई। उन्हांने बताया कि विद्यालय का स्वीमिंग पूल अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के आधार ओलम्पिक एवं विश्वस्तरीय स्तर पर तैयार किया गया है।
आयोजन सचिव दिलीप पुरोहित ने बताया कि 31 अगस्त से 4 सितम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में उदयपुर के सभी राजकीय एवं निजी स्कूल भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिये आवदेन 30 अगस्त तक विद्यालय के पास जमा करवाये जा सकते है।
जिला स्तरीय 5 दिवसीय तैराकी अन्डर-14 प्रतियोगिता माउण्ट लिटरा ज़ी स्कूल में कल से
