प्रतापगढ़, 23 दिसम्बर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शनिवार को मोहनलाल सुखाडिया स्टेडियम में राज्य मंत्री कृषि विपणन एवं सम्पदा (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग राजस्थान सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री मुरारीलाल मीणा जिला विकास दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में शासन सचिव पंचायती राज विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव प्रतापगढ़ भी सम्मिलित होंगे। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बताया की प्रभारी मंत्री प्रात: 11 बजे जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार जिला विकास दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे । इसके साथ ही कार्यक्रम में स्कूटी योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. यादव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर मौका मुआयना किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए ।
आज जिला प्रभारी मंत्री मीणा करेंगे जिला विकास दर्शन पुस्तिका का विमोचन
बच्चों में सेल्फी पॉइंट को लेकर दिखा उत्साह
शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी में पहुंचे बच्चों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ा प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया। इस दौरान बच्चों में प्रदर्शनी में लगाए गए सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।
विशेष ग्राम सभाओं में वितरित किया गया जनकल्याणकारी साहित्य
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की जा रही विशेष ग्राम सभाओं में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया व योजनाओं से संबंधित साहित्य का भी वितरण किया गया।
