जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का शाहपुरा में हुआ भव्य स्वागत

-सर्व ब्राह्मण समाज ने किया त्रिपाठी का किया सम्मान
-सेवा व समर्पण भाव से समाज व राष्ट्र सेवा में आगे आये युवा-त्रिपाठी
शाहपुरा। नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के एक दिवसीय शाहपुरा दौरे पर सर्वब्राह्मण समाज के लोगों ने त्रिपाठी का डाक बंगले में स्वागत सम्मान किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के  वरिष्ठजन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने त्रिपाटी को पुष्पमाला पहनाते हुए साफे बंधवा कर सम्मान किया।
त्रिपाठी ने शाहपुरा को वीरों की भूमि बताते हुए यहां के स्वतन्त्रता सेनानियों को याद करते कहा कि शाहपुरा के बारहठ परिवार सहित सैनानी रमेश चंद्र ओझा, लक्ष्मीदत्त कांटिया, लादूराम व्यास आदि स्वतन्त्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा है।
त्रिपाटी  सभी ब्राह्मण समाज के युवाओं को सेवा व समर्पण भाव से समाज व राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आव्हान किया और आज के दौर में सामाजिक चेतना और जाग्रति के साथ शिक्षा और एकता पर ज़ोर देते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रदेश की विभूति के लिए सदैव अग्रणी भूमिका में रहने का आग्रह किया। ब्राह्मण समाज द्वारा किए गये ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत त्रिपाठी ने कहा की आप सभी की ओर से किया गया अभिनंदन मेरे ऊपर आप सभी का कर्ज है, में आप सभी की सेवा, सहयोग और हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर हूँ। त्रिपाठी के आत्मीय सम्बोधन ने सभी को अभिभूत कर दिया।
सर्व ब्राह्मण समाज शाहपुरा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दाधीच समाज, सुखवाल समाज, गुर्जर गौड समाज, पारीक समाज, पाराशर समाज, ओदिच्य समाज, गौड़ समाज, विप्र सेना, परशुराम सेना, परशुराम सेवा समिति द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान गणेश लाल पारीक, द्वारका प्रसाद शर्मा, सूर्यप्रकाश ओझा, अशोक भारद्वाज, अजय मेहता, बालकृष्ण बीरा, अखिल व्यास, महेन्द्र पारीक, प्रभु सुगंधी, पंकज सुगंधी, नरेश व्यास, राजेन्द्र पाराशर, रमेश चन्द्र वैष्णव, नमन ओझा, मधु पौंडरीक, रचना मिश्रा, सुनील मिश्रा, विप्र सेना जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र पारीक, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष अविनाश शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, अंकित शर्मा, रविदत्त पौंडरीक, अभिषेक मेहता, अभय पारीक, आशीष भारद्वाज, अंकुर ओझा, मनोज भारद्वाज, केशव सपूत सहित कई ब्राह्मण समाज के पुरुष और युवा साथी मौजूद थे।
अम्बेडकर व बारहट स्मारक में प्रतिमाओं पर माल्यर्पण किया
शाहपुरा। कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के शाहपुरा पहुंचने पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने त्रिपाटी का डाक बंगले में माला पहनाकर साफा बंधवाते हुए स्वगत सम्मान किया।
जिला अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में शाहपुरा के जिले बनने के बाद यहां के विकास पर सभी को को संगठित , संवेदनशील होकर काम करना होगा। सरकार की ओर से सभी संभव प्रयास किये जा रहे है। प्रशासनिक खानापूर्ति होने के बाद भूमि आवंटन व कार्यालय निर्माण के काम होगें। यहां के विकास के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रतिबद्व है। त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी को जिता कर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार को बनाकर रिकार्ड कायम करना है इसके लिए हमें दिल से एक होना होगा।
पीसीसी मेंबर संदीप जीनगर, डीएमएफटी मेंबर राजकुमार बैरवा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, पूर्व प्रधान रामप्रसाद पारीक, अजय महता, पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह राणावत, गांधी दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा, पार्षद हमीद खां, मुबारिक खा, सुनील मिश्रा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मधु पोंडरीक, पार्षद रचना सुनील मिश्रा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष राजेंद्र चोधरी, वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज, पूर्व पार्षद सद्दीक पठान, शंकर खटीक, अतुल कुमार त्रिपाटी, ओम ठारवानी, गोल्डी पाराशर, राधे पाराशर, प्रभु सुगंधि,  सहित कई कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
अम्बेडकर व बारहट स्मारक पर माल्यर्पण किया- त्रिपाटी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपखण्ड कार्यालय के बाहर अम्बेडकर सर्किल तथा त्रिमूर्ति सर्किल पर गए जहां अम्बेडकर व अमर शहीद जोरावर सिंह,  केसरी सिंह व प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमाओं पर नत मस्तक होते हुए प्रतिमाओं पर माल्यर्पण किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!