जिला कलक्टर ने की धरियावद में जनसुनवाई

प्रतापगढ़, 8 दिसम्बर। राज्य सरकार के निर्देषानुसार ग्रामीणजनांे की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए त्रि-स्तरीय जनसुनवाई के तहत गुरुवार को जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयांे पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुए।

जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जिले के धरियावद उपखण्ड के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र की जनसुनवाई कक्ष में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई की अध्यक्षता की और प्राप्त प्रकरणांे पर तत्काल कार्यवाही कर अधिकारियांे को मौके पर ही निस्तारित करने के निर्देष दिए। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में क्षेत्रीय विधायक नगराज मीणा भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसके तहत 2 आवेदन का हाथ-हाथ निस्तारण किया गया व अन्य आवेदन के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी धरियावद, अभाव अभियोग निराकरण समिति सदस्य शारदा रोत, उप जिला प्रमुख सागरमल बोहरा सहित उपखण्ड स्तरीय अधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अरनोद में 42 क्षतिग्रस्त मकान पीड़ितों को आर्थिक सहायता

प्रतापगढ़ 8 दिसम्बर। जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र के 42 आंधी तूफान से कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ितों को आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा एक लाख 34 हजार 400 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने सहायता राशि स्वीकृति आदेश में बताया कि उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार अरनोद की अनुशंसा के आधार पर आंधी तूफान से आंशिक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रतापपुरा के मीरा पति सरदारा, नारायण पिता हीरा मीणा, गणेश पिता अर्जुन मीणा, पृथ्वीराज पिता नागु मीणा, चंदा पति मनीष, कला बाई पति गोविंद, बहादुर पिता देवाजी, धापू बाई छगनलाल, अर्जुन पिता हरजी मीणा, अंबालाल पिता नारायण मीणा, मनीष पिता फूलचंद मीणा, हरिकिशन पिता दूला मीणा, भेमराज पिता नागु मीणा, शंकर लाल पिता गौतम मीणा, कविता गोवर्धन लाल, नारायणी पति गौतम, अनीता जीवनलाल, अर्जुन पिता नागु मीणा व गोपाल पिता भगवती लाल को मकान कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर प्रत्येक को 3 हजार 200 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 उन्होंने बताया कि इसी तरह से हिंगलाट के बालू राम पिता उदा मीणा, केसरबाई पति मनीष, देवा पिता डुला मीणा, सीताबाई पति देवी लाल, दिनेश पिता खेमराज मीणा, भीमपुरा के दुर्गाबाई कन्हैयालाल, नारू पिता खातु मीणा, बालूराम पिता हीरा मीणा एवं गणेश पिता रंगलाल मीणा, हिंगलाट के फतिया पिता वालिया मीणा व नागु पिता लाला मीणा, प्रतापपुरा के देवली पति मानजी, जगदीश पिता उदयलाल मीणा, भीमराज पिता दीपा मीणा, काली बाई पति नागराज, बाबूलाल पिता नारायण, अर्जुन पिता देवा मीणा, श्यामा बाई पति मनीष, भूली बाई पति मोहन, भीमपुरा की गुड्डी बाई पति हीरालाल एवं हरजी पिता आलू तथा हिंगलाट के गवरा बाई पति रामलाल मीणा एवं नारायण पिता लक्ष्मण मीणा को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक को 3 हजार 200 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

बकरी पालन प्रषिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं का कैम्प लगाकर बीमा किया गया

ओर एक्सपोजर विजिट करायी गई

          प्रतापगढ़, 8 दिसम्बर। प्रतापगढ़ जिले के विकास खण्ड सुहागपुरा के ग्राम सुहागपुरा में नाबार्ड के विŸिाय सहयोग से समाजसेवी संस्था अरूणा देय सर्वेष्वरी लोक कल्याण समिति द्वारा 10 दिवसीय बकरी पालन प्रषिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की 30 सदस्यों को बकरी पालन प्रषिक्षण 28 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक दिया गया, जिसमें महिलाओं को बकरी पालन को एक रोजगार के रूप में अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रषिक्षण कार्यक्रम में पंजाब नेषनल बैंक के प्रबंधक गोविन्द मीणा ने बैंक के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी ओर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी के मार्ग दर्षन में पंजाब नेषनल बैंक द्वारा प्रषिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का फार्म भरकर बीमा किया गया तथा प्रषिक्षण के दौरान महिलाओं को एक्सपोजर विजिट ग्राम पीलू में रघुवीर सिंह के फार्म हाउस पर करायी गई जिसमें महिलाओं ने बकरीयों की विभिन्न प्रकार की नस्ल एवं उनको रखने का स्थान व उनके देखभाल करने के तरिको को देखा व सीखा।

आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रतापगढ़, 8 दिसम्बर। मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले में हुई विभिन्न दुर्घटना में मृतकांे के परिजनांे को आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जारी स्वीकृति आदेष में बताया कि धरियावद तहसील के अन्तर्गत देवला निवासी केषुराम मीणा की विद्युत से दृर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नि चम्पा व पाडलाबावड़ी निवासी अरविन्द कुमार की सर्पदंष से मृत्यु होने पर मृतक के पिता कजोड़िया को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राषि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!