जिला कलेक्टर ने परिवार कल्याण के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए दिए निर्देश

विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन
उदयपुर, 11 जुलाई। जिले में विश्व जनसंख्या दिवस पर चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने की जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी लालसिंह झाला व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा थे। विशिष्ट अतिथि एडीजे कुलदीप शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ.जेड.ए.काजी, उप निदेशक डॉ पंकज गौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. कान्तिलाल पलात, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. गजानन गुप्ता, आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य, मोहम्मद हुसैन बोहरा व जिला स्तर के अधिकारी, एएनएम व आशा सहयोगिनी उपस्थित थे।
कलक्टर मीणा ने परिवार कल्याण के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश देते हुए परिवार कल्याण संबंधी कार्यों में आवश्यकता होने पर दूसरे विभागों एवं उदयपुर में कार्यरत एनजीओ से सहायता लेने की बात कही। समाजसेवी लालसिंह झाला व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटाराd ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर हर जरूरतमंद तक इनका लाभ पहुंचाने को कहा। समारोह में परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के चिकित्सा संस्थानों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सकों, एएनएम व आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया। साथ ही निजी क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों व एनजीओ को भी परिवार कल्याण में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। न्यायाधीश शर्मा ने बढ़ती जनसंख्या के कारण घटते प्रकृति संसाधनों की चर्चा की और बाल -विवाह एवं बालश्रम जैसी कुरीतियों के बढ़ने के बारे में बताया। संयुक्त निदेशक डॉ. जेड ए काजी ने बताया कि जिले को दिए गए परिवार कल्याण के लक्ष्यों को एएनएम व आशाओं द्वारा समय पर पूरा किया जाए जिससे उदयपुर जिला समय रहते अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके और राज्य स्तर पर सम्मानित हो पाए। सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि हमारा देश विश्व में जनसंख्या के हिसाब से प्रथम स्थान पर है। जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक हो गया है ।सीमित संसाधनों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है । हम यदि अपने जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं करेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां इसके दुष्परिणामों से प्रभावित होंगी। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि “आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प“  थीम पर इस वर्ष परिवार कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। सीएमएचओ  डॉ कान्ति लाल पलात ने आभार जताया। जिला कलेक्टर ने परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर ग्राम पंचायत खेरवाड़ा को 2 लाख रुपए और प्रमाण पत्र दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!