उदयपुर। फेडरेशन के सेवा सप्ताह के तहत जैन सोश्यल ग्रुप अरावली द्वारा साइफन स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को खाने की स्टील की प्लेट्स एवं बैठने के लिए दरियांँ वितरित की गई एवं सभी बच्चों को अल्पाहार भी करवाया गया ।
इसी कड़ी में रामनगर,सूखेर स्थित आंगनबाड़ी में जाकर बच्चों को स्टेशनरी एवं चॉकलेट्स वितरित की गई। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ डुंगरपुरिया,कोषाध्यक्ष राजेश जी जैन सहित अन्य सदस्य गण राहुल कोठारी, मनीष जैन ,पीयूष पामेचा ,दीपक हरकावत, सागर हरकावत, आलोक अलावत ,गरिमा कोठारी, जिन्नी जैन ,लीना डुंगरपुरिया,बिंदु अलावत आदि सदस्य उपस्थित थे ।
