होली मिलन के साथ जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। महिला समाज सोसायटी उदयपुर का होली मिलन कार्यक्रम अम्बामाता स्थित राजमाया में रखा गया।

अध्यक्ष श्रीमती माया कुम्भट ने बताया कि सभी सदस्याओं ने परस्पर गुलाल लगा कर एकदूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी को भारतीय नववर्ष की शुभकामना भी दी गई। वरिष्ठ सदस्या चंद्रकान्ता मेहता ने पारम्परिक गणगौर त्योहार के महत्व की भी जानकारी दी। बैठक के दौरान आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए खा़द्य सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण चौरडिया, शारदा तलेसरा, शकुन्तला घोष, उषा किरण अग्रवाल, यशवन्त भंसाली, निर्मला सहलोत, स्वाति भार्गव, मीनू कुम्भट, मीनाक्षी लोढ़ा, सुन्दरी छितवानी आदि ने उपस्थिति दी। धन्यवाद सचिव कौशल्या रूंगटा ने दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!