(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, श्री राम महिला राजीविका कलस्टर कार्यालय द्वारा ब्लॉक मे डिजीटल ट्रांजेक्शन कैम्प के माध्यम से स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं को डिजीटल रुप से लेन देन कि जानकारी दी गई। ब्लॉक तकनीक समन्वयक दुर्गा राम ने स्वयं सहायता समूह मे लेन देन को डिजीटल रुप से अपनाने को प्रेरित किया!
बैंकिग एवं अन्य वित्तीय सेवाए ,बीमा , आयुष्यमान भारत ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना के बारे मे जानकारी दी गई। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजू राम ने बैंकिग ट्रांजेक्शन मे धोखा धडी से बचने व समुह के सदस्यों को लेन देन से सावधान रहने के लिए जागरुक किया। इस कार्यक्रम मे सीएलएफ के सभी सदस्यों ने भाग लिया। डिजीटल ट्रांजेक्शन कार्यकम में बैंक सखी मंजू मीना एवं बीसी सखी, श्री राम सीएलएफ की मैनेजर सविता कुंवर,लेखापाल रेखा सहित पदाधिकारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
