उदयपुर। सिन्धु भवन स्थित भूपालपुरा में मोहनधाम आश्रम इंदौर के संत स्वामी गुरुचरण उदासी द्वारा सत्संग किया गया जिसमें श्री कृष्णा भगवान का जन्मदिन मनाया गया । पूज्य श्री खानपुर सिन्धी पँचायत के अध्यक्ष किशन वाधवानी के बताया की सिन्धी भाषा मे श्री मद् भागवत कथा के पाँचवे दिन सेकड़ो की सख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लिया। पंचायत के राजेश खत्री ने बताया कि सिन्धी श्री मद् भागवत कथा रोज़ाना शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे व 15 मई से 20 मई तक होगी ,21 मई मंगलवार को महाप्रसादी होगी।
सिन्धी भागवत कथा के पांचवे दिन उमड़े श्रद्धालु
