’प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक के आयोजन की श्रृंखला में
उदयपुर। सकल जैन समाज द्वारा आज सेक्टर 3 स्थित नेमीनाथ दिंगबर जैन मंदिर प्रांगण में ’आयोजित प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक के आयोजन की श्रृंखला में आचार्य शांतिसागर महाराज की जीवनी पर एवं महाआरती में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
कार्यक्रम संयोजक अरुण लुणदिया ने बताया कि इस अवसर पर उदयपुर में संचालित सभी जैन पाठशालाओं के 500 से अधिक बच्चंे एवं 70 से अधिक शिक्षक उपस्थिति हुए। संयोजक अंकित जैन शास्त्री ,मनोज चम्पावत व गीतेश दामावत ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन पंडित सम्राट जैन शास्त्री ने किया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम में मेवाड़ जैन युवा संस्थान के सभी सदस्य एवं हैं समाज के सभी पदाधिकारी गण उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सुंदरलाल वक्तावत द्वारा की गई। मुख्य अतिथि श्रीमति कैलाश देवी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति संपत देवी गणपतोत थी। कार्यक्रम में सभी पाठशालाओ बच्चों ने अपनी अपनी धार्मिक प्रस्तुतियां दी।
संस्थान के संरक्षक पारस सिंघवी ने सभी बच्चों, शिक्षक एवं समाज जन का हार्दिक अभिनंदन किया व भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक को भव्यता देने की अपील की।
संस्थान के अध्यक्ष निर्मल मालवी व कार्याध्यक्ष शांतिलाल गंगावत ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के ज्ञान को देखते हुए शिक्षकों को जितना सम्मान दिया जाए उतना कम हैं क्योंकि सभी शिक्षक निस्वार्थ सेवा भाव देते हुए दिन रात मेहनत करते हैं तभी बच्चों को इतना ज्ञान प्राप्त होता हैं।
महामंत्री राजेश देवड़ा एवं वरिष्ठ मंत्री गौरव गनोड़िया ने सभी संजोयक मंडल तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम पश्चात सभी समाजजन की एक बैठक का आयोजन किया गया एवं सर्व सम्मति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश जैन द्वारा किया गया।
शाम 7 बजे चंद्रप्रभ जिनालय आयड में भारी संख्या में श्रावक श्राविका की उपस्थिति हजारों दीपों से भक्तिमय महाआरती का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन एवं आयोजन राजेंद्र कुमार चित्तौड़ा, विमल नाथुत, विजय चित्तौड़ा एवं पवन चित्तौड़ा ने किया। कार्यक्रम में स्वामी वात्सल्य व्यवस्था में कोषाध्यक्ष हेमन्द्र दामावत व सह कोषाध्यक्ष अशोक गोदडोत ने भी सहयोग प्रदान किया।
प्रवक्ता जिनेन्द्र वाणावत ने बताया कि 23 मार्च को भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक पर प्रातः 7 बजे टाऊन हॉल से भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो पंचायती नोहरा, सिंधी बाजार पहुंचेगी। वहां गुरु मां आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी एवं अन्य माताजी के मुखारबिंद से प्रवचन लाभ होगा तत्पश्चात स्वामी वात्सल का कार्यक्रम रहेगा।
