दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
उदयपुर, 16 नवंबर। उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचीं। उप मुख्यमंत्री आज डबोक एयरपोर्ट से सीधे ही शहर के समोर बाग पहुंचीं और यहां उन्होंने पूर्व राजपरिवार सदस्य दिवंगत श्री महेंद्र सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों से चर्चा की और ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत मेवाड़ के व्यक्तित्व की सराहना की और कहा कि उनका मुझ पर बड़ा आशीर्वाद रहा। उनके निधन को उपमुख्यमंत्री ने अपूरणीय क्षति बताया।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी उदयपुर यात्रा पर रहीं
