पीएम आवास की दो किस्तें जमा, नियमानुसार तीसरी किस्त होगी जारी- सीईओ राठौड़

गोविन्द गुरुजी महाराज के वंशज को मनरेगा भुगतान व पीएम आवास का मामला
डूंगरपुर, 14 अप्रैल/गोविंद गुरुजी महाराज के वंशज करणगिरी के परिवार को पीएम आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत होने के बाद भुगतान में विलंब तथा मनरेगा के तहत तीन साल से 30 हजार रूपये बकाया होने का समाचार पूरी तरह असत्य, भ्रामक और तथ्यों से परे है। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रेल को एक दैनिक समाचार पत्र में ‘रहने को कच्चा मकान और नरेगा मजदूरी के पैसे भी तीन साल से अटके हैं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद सीमलवाड़ा विकास अधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट में सीमलवाड़ा विकास अधिकारी ने प्रकाशित समाचार को तथ्यहीन, असत्य और भ्रामक बताया है।
विकास अधिकारी ने तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपी- नरेगा में नियमानुसार भुगतान हो चुका
सीमलवाड़ा विकास अधिकारी महेंद्र सैनी ने तथ्यात्मक रिपोर्ट में बताया कि पंचायत समिति सीमलवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बांसिया में गोविन्द गुरु महाराज के वंशज परिवार करणगिरी का परिवार के श्रीमती हीना पत्नी नरेंद्र बंजारा के नाम से वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। जिसका लेंटल लेवल तक कार्य पूर्ण होने पर दो किस्त का भुगतान किया जा चुका है एवं पूर्ण होने पर तृतीय किस्त नियमानुसार जारी कर दी जाएगी। वहीं, कोरोनाकाल में करणसिंह जिनका जॉब कार्ड नंबर 433 होकर उन्होंने 2020-21 एवं 2021-22 में नरेगा योजनान्तर्गत ग्रेवल सड़क तथा अन्य कार्यों में नियोजित हुए एवं उनकी मजदूरी का भुगतान भी समय पर खातों में जमा हुआ है। इसके साथ ही गोविन्द गुरु जी की ग्राम बेडसा स्थित धूणी पर धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण की ओर से कार्य करवाया जा रहा है।

भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह सम्पन्न
डंूगरपुर, 14 अप्रैल/भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन शुक्रवार को ईडीपी हॉल जिला परिषद डूंगरपुर में किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदमश्री मूलचंद लोढ़ा, विशिष्ठ अतिथि जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, डंूगरपुर प्रधान कांता देवी कोटेड, महात्मा गांधी दर्शन समिति के सह संयोजक उमेश रावल, उप निदेशक अशोक शर्मा, संयुक्त निदेशक गौरीशंकर कटारा, सहायक निदेशक जयप्रकाश शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज सेवी पदमश्री सम्मानित मूलचन्द लोढ़ा ने कहा कि मनुष्य एक नाश्वान है। अपने जीवन का बलिदान मानव जीवन को बेहतर बनाने मे करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा पिछडे समाज और गरीब वर्ग को ऊपर उठाने का हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने बाबा साहब की पुण्य तिथि को नमन करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन में संघर्ष करते हुए संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने की कहा जिन लोगों को समाज के बारे मे अपने अधिकारों के बारे मे जानकार नही थे उन सभी पिछडे हुए समाज को ऊपर उठाने का कार्य किया  है। तथा समाज को आवश्यकता है कि ऐसा महान छवि वाले व्यक्ति के आदर्श को हमारे जीवन में उतार कर उनके  आदर्शो का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि उन्हें तमाम संघर्ष करते हुए पिछडे हुए वर्ग को ऊपर उठाकर समाज को  समानता के अवसर प्रदान प्रदान किए हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने कहा कि समाज मे फैली  कुरीतियों को समाप्त किया है तथा बाबा साहब की लोकतंत्र बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका रहीं है। उन्हीं के प्रयासो से आज हम एक अच्छे लोकतंत्र में निवासरत है। बाबा साहब ने ही अन्य देशों के लोकतंत्र की तुलना करते हुए समाज में सर्वोदय पर सर्वाधिक जोर दिया है तथा हमें संविधान के नियमों को मानना चाहिए।

जिले में पंचायती राज उप चुनाव का कार्यक्रम जारी
डंूगरपुर, 14 अप्रैल/मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के 31 जनवरी 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव कराये जाने हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है, उक्त कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले कि विभिन्न ग्राम पंचायतों जहां पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उप चुनाव होंगे वहां आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री में बताया कि डूंगरपुर जिले में 31 मार्च 2023 तक जिला डूंगरपुर के जिला परिषद निर्वाचन क्षैत्र संख्यांक 03, सरपंच ग्राम पंचायत दीवडा बडा एवं वगेरी, उप सरपंच ग्राम पंचायत दीवडा बडा तथा ग्राम पंचायत कोकापुर के वार्ड क्रमांक 5, आरा के वार्ड क्रमांक 4, गडावेजनियां के वार्ड क्रमांक 3, ओड के वार्ड क्रमांक 1, भेवडी के वार्ड क्रमांक 4, धनेला के वार्ड क्रमांक 4, दीवडा बडा के वार्ड क्रमांक 8 एवं नयागांव के वार्ड क्रमांक 5 के वार्ड पंच के पद रिक्त हुए है।
रिक्त पदों पर चुनाव कार्यक्रम सारणी जिला परिषद सदस्यः-
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र- जिला डूंगरपुर के जिला परिषद सदस्य निर्वाचन संख्यांक 03 (कनबा) के निर्वाचन के लिए तदर्थ नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी (जिला कलक्टर, डूंगरपुर) को 25 अप्रैल (मंगलवार) तक किसी भी कार्य दिवस को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 03ः00 बजे के मध्य जिला कलक्टर कार्यालय, डूंगरपुर पर (शनिवार एवं रविवार को छोड कर) अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिशः परिदत्त किये जा सकेंगे, नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जिला कलक्टर, कार्यालय डूंगरपुर पर 26 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 11ः00 बजे से किए जायेंगे, अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिशः रिटर्निग अधिकारी को 27 अप्रैल (गुरूवार) अपरान्ह 3ः00 बजे तक परिदत्त की जा सकेंगी, निर्वाचन लडे जाने की दशा में 7 मई (रविवार) को प्रातः 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे के मध्य डूंगरपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुरपुर, सुन्दरपुर एवं घुघरा तथा पंचायत समिति बिछीवाडा की कनबा, छापी, बिलपन, भेहणा, जैलाणा, नवलश्याम, साबली एवं करोली के पंचायत मुख्यालयों पर निश्चित मतदान बूथों पर मतदान होगा एवं मतो की गणना 9 मई (मंगलवार) को प्रातः 9.00 बजे से मतगणना स्थल जिला मुख्यालय, डूंगरपुर पर की जाएगी।
रिक्त पदों पर चुनाव कार्यक्रम सारणी जिला सरपंच एवं वार्ड पंचः-
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र- रिटर्निंग अधिकारी को अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिशः 30 अप्रैल (रविवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 05ः00 बजे के मध्य संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर परिदत्त किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा के लिए, 1 मई (सोमवार) को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रातः 10ः00 बजे से लिए जायेंगे, अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिशः रिटर्निग अधिकारी को 1 मई (सोमवार) अपरान्ह 3ः00 बजे से पूर्व परिदत्त की जा सकेंगी, निर्वाचन लडे जाने की दशा में 7 मई (रविवार) को प्रातः 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे के मध्य पंचायत मुख्यालय पर निश्चित मतदान बूथों पर मतदान होगा एवं मतदान के समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतो की गणना होगी।
रिक्त पदों पर चुनाव कार्यक्रम सारणी जिला उप सरपंचः-
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत दीवडा बडा के उप सरपंच हेतु नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 8 मई को प्रातः 9 बजे से पूर्व बैठक हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। प्रातः 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी, 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रध्प्रस्तावों के प्रस्तुतिकरण किया जावेगा। प्रात 11ः30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। प्रातः 11ः30 से 12ः00 बजे तक चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना एवं चुनाव चिन्हो का आंवटन किया जाएगा। मतदान की आवश्यकता होने पर दोपहर 12 बजे से 01 बजे के मध्य मतदान कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
आदर्श आचार संहिताः-
उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर के द्वारा उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।
मतदाताओं की पहचानः-
उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव में मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान स्थापित करने लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। फिर भी यदि कोई मतदाता किसी भी कारण से फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो मतदान के लिए उसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किए गए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजो में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
उन्होंने बताया कि इन दस्तावेजो में आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेन्स, आयकर पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदो, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, केन्द्र सरकारध्राज्य सरकार, राज्य पब्लिक लिमिटेड कम्पन्नी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेन्शन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेन्शन बुक, पेन्शन अदायगी आदेशध्भूतपूर्व सैनक विधवा, आश्रित प्रमाण-पत्रध् वृद्धावस्था पेन्शन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण-पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहाकारी बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक शामिल है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!