खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत को पुनः बहाल करने की मांग

खेरवाड़ा, सदस्य राज्य जनजाति परामर्शदात्री परिषद राजस्थान सरकार एवं पूर्व उपसरपंच खेरवाड़ा एस के युसूफ जई ने स्वायत शासन राज्य मंत्री से ग्राम पंचायत खेरवाड़ा को बहाल करने की मांग की है। मंत्री को लिखे पत्र में बताया गया है कि बिना किसी सर्वेक्षण एवं अध्ययन तथा आम जनता की राय के बिना ग्राम पंचायत को नगर पालिका बना दिया गया जो अनुचित, व्यावहारिक एवं अन्याय पूर्ण था। खेरवाड़ा नगर से जुड़े सघन आबादी क्षेत्र तथा न्यायालय, जनदाय विभाग, महाविद्यालय, उद्योग प्रशिक्षण केंद्र एवं छात्रावास आदि को छोड़कर दुरुस्त आदिवासी गांव को इसमें सम्मिलित कर दिया गया। ग्रामीण औपचारिक कार्य भी समय पर नहीं करवा पा रहे हैं। विगत दो वर्षों से आम जनता परेशान है कि उनके औपचारिक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं ।पत्र में मांग की गई है कि आम आदमी को न्याय तथा राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खेरवाड़ा को तत्काल बहाल किया जाए। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जिला कलेक्टर उदयपुर को भी प्रेषित की गई है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!