असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर की पवित्रता भंग करने व माहौल बिगाड़े जाने की शिकायत के साथ ही दर्शनों का समय परिवर्तित करवाने की मांग को लेकर की वार्ता
फतहनगर। कैलाशपुरी के ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिला। ग्राम कैलाशपुरी स्थित प्रसिद्ध एकलिंगनाथ जी जो कि मेवाड़ का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है में विगत 5-6 वर्ष से धुलेंडी के अवसर बहुत ही ज्यादा भीड़ पड़ रही है जिसके चलते गाँव मे माहौल तनावपूर्ण रहता है और मन्दिर परिसर की पवित्रता को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिगाड़ा जा रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर कैलाशपुरी के ग्रामीणों द्वारा महाराज कुँवर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेट वार्ता की। ग्रामीणों ने मांग की कि नकुलेशजी महादेव के दोपहर के दर्शन की जगह सायंकाल के दर्शन की अर्जी दी गयी, जिसे लेकर महाराज कुँवर द्वारा दर्शन समय के परिवर्तन पर पूर्ण आश्वासन दिया गया। ग्रामवासियो द्वारा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के अश्वासन से ग्रामवासी प्रसन्न हैं। ग्रामवासियों द्वारा उनको धन्यवाद व साधुवाद दिया गया। इस अवसर पर उमेश नागदा, विजय जोशी, ज्ञानेश्वर नागदा, अंकुर मोड़, किशन सेन सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
