वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, झामर कोटड़ा रोड़, उमरड़ा, उदयपुर में आज समावेशी शिक्षा आवश्यक है या नहीं विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के निदेषकसुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें पक्ष पर विचार खुषी, गंगा, नेहा, माया सिंह एवं नीलू चौहान ने रखे और विपक्ष में माया जाट, चेतन्या, तनुश्री, भावना, मोरन्तिका ने विचार रखे।
प्रतियोगिता के निर्णायक महाविद्यालय के प्राध्यापक पूर्णेष कोठारी एवं प्राध्यापिका श्रीमती पायल पानेरी रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वातावरण परिस्थितियां एवं व्यक्तित्व यह तय करता है कि किस पृष्ठ भूमि में किस व्यक्ति को किस वातावरण में समावेषी षिक्षा देना आवष्यक है या नहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माया सिंह, द्वितीय नीलू चौहान एवं तृतीय स्थान पर चेतन्या रही। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्राध्यापिका शालिनी सोनी एवं विमला कुमारी ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती हीना जैन श्रीमती रंजना भटनागर एवं श्रीमती डॉ. कोमल कटारिया, डॉ मीता जोषी एवं षिव प्रसन्न सिंह उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!