वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. काॅलेज आॅफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आर्टिफिशियल इन्टिलिजेन्स के लाभ और हानियाॅ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. पूर्णिमा नराणिया ने की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विपक्ष समर्थित बी.एड़. द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका माया कंवर रही, बी.एड़. द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका माया जाट एवं बी.एड़. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका कीर्ति जाॅन ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं बी.एड़. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका खुश्बू कंवर राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक भूमिका का निर्वाह महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री पूर्णेश कोठारी एवं श्रीमती रंजना भटनागर ने किया। कर्यक्रम का संचालन छात्राध्यापिका सुश्री भावना सुथार एवं चेतन्या कुंवर देवड़ा ने किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती पायल पानेरी ने किया। कार्यक्रम में श्री शिव प्रसन्न सिंह, श्रीमती हीना जैन एवं श्रीमती कोमल कटारिया उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!