उदयपुर। ध्यान साधक शासनश्री मुनि सुरेश कुमार जी साध्वी परम प्रभा के आशीर्वाद से तेरापंथ युवक परिषद एवं जिला निर्वाचन विभाग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हिट युवा –फिट युवा अभियान के तहत मतदान जागरूकता में प्रशासन के सहयोग के तहत फतेहसागर देवाली गेट से विशाल साइक्लोथोंन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद जी पोसवाल के निर्देशन में एवं मुख्य अतिथि एवं स्वीप प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रभारी और जिला परिषद के सीईओ श्रीमती कीर्ति जी राठौड़ तथा मुख्य आयोजना अधिकारी श्री पुनीत जी शर्मा एवं जिला समन्वयक स्वीप श्री देवीलाल जी गर्ग की गरिमामय उपस्थिति में हरी झंडी बता कर शुरू हुआ | स्वागत तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान विक्रम पगारिया ने किया एवं सभी आगंतुकों का आभार परिषद मंत्री भूपेश खमेसरा द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, सभा मंत्री विनोद कच्छारा, महासभा सदस्य महेंद्र जी सिंघवी, समाजसेवी तुषार मेहता, अभातेयूप थिंक टैंक सदस्य राजीव सुराणा, अभिषेक पोखरणा, अजीत छाजेड़, निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय बडाला,दिलीप करणपुरिया
संजय मारू,अशोक चोरडिया, जय पोरवाल,गौरव लोढा, रवि बोहरा, अंकुर कंठालिया, निर्वाचन स्विप प्रकोष्ठ के पुष्पेंद्र राठौड़, प्रेम गुर्जर, नीलम सोनी, चेतन जी, जिला आइकॉन तनिष्क पटवा, अंतर्राष्ट्रीय कयाकिंग खिलाड़ी कुलदीप सिंह राव, अंतरराष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट खिलाड़ी एवं हितेंद्र सोनी मीडिया सेल इंचार्ज स्वीप टीम जिला उदयपुर एवं कई गणमान्य महानुभव एवं परिषद के युवा साथियों की विशेष उपस्थिति रही। इस रैली में विशेष रूप से सभी वर्गों को 25 नवंबर 2023 मतदान दिवस पर मतदान में नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया| अंत में कवि अजातशत्रु ने कविता के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश दिया
