विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए सांस्कृतिक समारोह आवश्यक – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ – सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन 2023
रंग बिरंगे परिधारों में विद्यार्थियों ने किया रेम्प वॉक
प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
जस्टिन जोयस मिस्टर, दीपाक्षी सालवी बनी मिस सृजन 2023
उदयपुर 12 मई / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की ओर से महाविद्यालय के सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम  सृजन 2023 का शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कोटा खुला विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. रश्मि वोहरा, डॉ. सपना श्रीमाली ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। समारेाह में राजस्थानी रिमिक्स, एकल गायन, एकल नृत्य, समुह नृत्य, केट वॉक प्रतियोगिता के साथ साथ विद्यार्थियों ने पंजाबी रिमिक्स गानों पर जमकर प्रस्तुतियॉ दे अतिथियो का मन मोह लिया।
प्रो. सारंगदेवोत ने जस्टिन जोयस को मिस्टर, दीपाक्षी सालवी को मिस सृजन 2023 का ताज पहनाते हुए कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक विकास के लिए महाविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कराया जाना जरूरी है, आवश्यकता इस बात की है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग ले।
समारोह में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं महाविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन सिद्धिमा शर्मा ने किया जबकि आभार डॉ. मंगल दुलावत ने दिया। समारोह में डॉ. भावेश, डॉ. दीप्ति, डॉ. योगिता, किंजल सहित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!