उदयपुर,07 अप्रेल(ब्यूरो): करीबी सलूम्बर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में 11 केवी लाइन से करंट लगने से बिजली निगम में कार्यरत एक ठेका कर्मी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सेमारी थाना क्षेत्र के भोराई घाटा आंबा रेड की है। जहां बीती रात बिजली निगम में ठेके पर काम करने वाला पीपला भाटड़ा निवासी अर्जुनलाल तकनीकी काम करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बिजली सप्लाई बंद करने के बाद शव मौके से उठाया और पोस्टमार्टम के लिए सेमारी के अस्पताल पहुंचाया। जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने बिजली निगम से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है
11 केवी लाइन की चपेट में आया ठेकाकर्मी, मौके पर मौत
