उदयपुर, 31 अगस्त। जगन्नाथ शिव शक्ति मंदिर समिति सेक्टर-7 के तत्वावधान में शनिवार को मंदिर प्रांगण में मंत्रोच्चार के बीच पार्थेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया।
समिति अध्यक्ष किरण सिसोदिया ने बताया कि मंदिर प्रांगण में पंडित सुनिल चौबीसा के आचार्यत्व में प्रातः सवा 12 बजे पार्थेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। इससे पूर्व मंडल की सभी सदस्याओं द्वारा पार्थेश्वर महादेव बना कर बाजोट पर विराजमान किया गया। बाद में पंडित सुनिल चौबीसा ने मंत्रोच्चार के बीच सभी पार्थेश्वर शिवलिंगों का विभिन्न विधियों द्वारा भव्य अभिषेक किया गया। अभिषेक में दो दम्पतियों ने पूजा की सभी विधियों को सम्पन्न किया। इस अवसर पर समिति की बहनों ने संगीतमय भजनों से समां बांध दिया। इस अवसर पर सुनिता भाटी, रेणु व्यास, चंदा वारी, मोहनी ललवानी, ज्योति व्यास, दीपा पुरोहित, गायत्री गुप्ता, पुष्पा सालवी, शान्ति जयमन, पुष्पा अग्रवाल, शान्ति भोई, विनिता शर्मा, रमा दशोरा, उमा चेचानी आदि का विशेष सहयोग रहा।
मंत्रोच्चार के बीच हुआ पार्थेश्वर महादेव का अभिषेक
