कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है – शर्मा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 19 फरवरी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने एक बयान में कहा कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।

लोकतंत्र पर तालाबंदी को लेकर शर्मा ने कहा, यह जानकर आप लोगों को आश्चर्य और दुख होगा कि भारत में लोकतंत्र पर पूरी तरह से तालाबंदी कर दी गई है। हम लोगों को 14 फरवरी को जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं, बैंक उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब हम लोगों ने आगे छानबीन की तब पता चला कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज नहीं हुए हैं, बल्कि देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है।

शर्मा ने सवाल किया कि लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने में जब सिर्फ दो हफ्ते रह गए हैं तो ऐसे समय में कांग्रेस के खाते फ्रीज करके सरकार क्या दिखाना चाहती है ? गुरूवार शाम युवा कांग्रेस के खाते भी फ्रीज कर दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!