कवि नरेन्द्र मिश्र के निधन पर शोक

उदयपुर, 15 दिसम्बर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी व भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सदस्य डॉ. विजय विप्लवी ने वीररस के विख्यात कवि पं. नरेन्द्र मिश्र के निधन पर उनके चित्तौड़गढ़ स्थित निवास पर परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
पूर्व विधायक जोशी व डॉ. विप्लवी ने पं. मिश्र के पुत्र विवेक, विश्वास, पौत्र ख्यातिवर्द्धन व यशवर्द्धन मिश्र के साथ मिश्रजी के साथ पुरानी स्मृतियों पर चर्चा की और शोक व्यक्त किया।
पूर्व विधायक जोशी ने कहा कि मिश्र की कविताएँ केवल रचनाएँ नहीं थीं, वे शौर्य का शंखनाद थीं, जो समाज को आत्मगौरव, युवाओं को साहस
और राष्ट्र को संकल्प प्रदान करती थीं। उनकी कविताओं में ओज, वीर रस और राष्ट्रभक्ति का ऐसा समन्वय
बहुत विरल होता है, जिसे उन्होंने जीवनभर साधा। पं. नरेन्द्र मिश्र का काव्य और व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा, उनकी ओजस्वी वाणी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा-पथ प्रदर्शक बनी रहेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!