फंक्शनल असेसमेंट केम्प का समापन

419 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

भीलवाड़ा, 23 फरवरी। विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के लिये दो दिवसीय (22 व 23 फरवरी) फंक्शनल असेसमेन्ट केम्प का समापन समग्र शिक्षा द्वारा सीताराम धर्मशाला महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में गुरूवार को हुआ ।

इस शिविर में कुल 14 ब्लॉक के दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने भाग लिया जिन्होने पूर्व में इस प्रकार के शिविर में भाग नहीं लिया है और कक्षा 12 तक मे अध्ययनरत है या अनामांकित है। शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा इन बच्चो का परीक्षण किया गया और आवश्यकता अनुसार प्रमाण पत्र, मुफ्त रोड़वेज पास, अंग उपकरण के लिए बालक-बालिकाओं को चयनित किया गया।

एडीपीसी, समग्र शिक्षा श्री योगेश चन्द्र पारीक ने बताया कि जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी के निर्देशानुसार मेडिकल बोर्ड अस्थि रोग विशेषज्ञ, आई स्पेशलिस्ट, ई.एन.टी. स्पेशलिस्ट, मनोचिकित्सक, सामान्य चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, साइकोलोजिस्ट एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट का गठन करके बालक-बालिकाओं का परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 419 बालक-बालिकाओं का मेडिकल चैकअप किया गया और उसमें से 317 बालक-बालिकाओं का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाया गया, जिसमें 265 बालक-बालिकाओं का रोडवेज पास बनाया गया तथा कानपुर एलिम्को से आई हुई टीम ने बालक-बालिकाओं की जांच कर उनकी आवश्यकतानुसार अंग उपकरण का चयन किया गया जिसमें ट्राई साइकिल-15, व्हीलचेयर-24, सीपी चेयर 09, रोलेटर 17 एल्बोक्रच-48, बैशाखी-10, एमआर किट-67, ब्रेलकिट-04, ब्रेल स्लेट-01,स्मार्ट केन 01,कान की मशीन-30, कैलिपर 40 कुल 267 अंग उपकरण वितरण किया जायेगा। फंक्शनल असेसमेन्ट केम्प का संचालन एपीसी श्री सत्यनारायण शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी श्री विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!