उदयपुर, 1 मार्च। विद्या भवन गो.से.शिक्षक महाविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों की मिश्रित बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। नॉकआउट चरण पर आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. सुषमा तलेसरा ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और स्फूर्ति व ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाडि़यों की हाैंसला अफजाई की। लगभग 20 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 53 मुकाबले हुए जिसमें महिला वर्ग में प्रथम गनिष्ठा शर्मा, द्वितीय कनिष्का सुथार व तृतीय स्थान पर रितु चौधरी रही जबकि पुरुष वर्ग में प्रथम चिराग धुप्या, द्वितीय प्रकाश राठौड़ व तृतीय स्थान पर जितेन्द्र सिंह चौहान रहे। प्रतियोगिता में 23 महिला व 31 पुरुष प्रतिभागियों का नामांकन हुआ।
बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
