फतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशव्यापी जनप्रतिनिधि अधिकारी संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक उदयपुर संभाग महेन्द्र कुमार जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) उदयपुर ननिहाल सिंह चौहान से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। संगठन के फोल्डर की प्रति भेंट करते हुए संगठन की रीति- नीति के बारे में बताया। इस दौरान संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत, जिला सह संगठन मंत्री करणसिंह झाला, जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, अर्जुनसिंह झाला आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
अधिकारियों से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी
