डूंगरपुर, 1 मई। जिले में प्रस्तावित गोविन्द गुरु पेनोरमा के लिए गोविन्द गुरु के जीवन से संबंधित प्रामाणिक ऐतिहासिक साहित्य, प्रसंग, आख्यान एवं जीवन वृत्त, शौर्य गाथा, समाज-सुधार, सामुदायिक कार्य एवं विशेष प्रसंगों की सामग्री राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, जयपुर द्वारा चाही गई है। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने प्रस्तावित गोविन्द गुरु पैनोरमा छाणी मगरी डूंगरपुर के लिए गोविन्द गुरु के जीवन से संबंधित प्रामाणिक ऐतिहासिक साहित्य प्रसंग, आख्यान एवं जीवन वृत्त, शौर्य गाथा, समाज-सुधार, सामुदायिक कार्य पर आधारित विशेष सामग्री तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
कमेटी के अध्यक्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, डूंगरपुर एवं सदस्य जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, डूंगरपुर और सहायक आचार्य इतिहास श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर को बनाया गया है। कमेटी को गोविन्द गुरु के जीवन से संबंधित सामग्री तैयार कर 15 दिवस में जिला कलक्टर कार्यालय, डूंगरपुर को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
गोविन्द गुरु पैनोरमा के लिए विशेष सामग्री तैयार करने के लिए कमेटी गठित
