दीपदान के साथ लोकतंत्र के सतरंगी सप्ताह का समापन

 चित्तौड़गढ़, 23 नवम्बर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग की पहल पर जिले में चल रहे लोकतंत्र के सतरंगी सप्ताह का समापन गंभीरी नदी तट पर दीपदान के साथ हुआ । जिला समन्वय स्वीप एसीईओ राकेश पुरोहित ने उपस्थित मतदाताओं को दीपदान के माध्यम से संदेश देते हुए बताया कि लोकतंत्र में वोट हमारी जिम्मेदारी है, मतदाता सतर्क रहकर अपने मतदान की जिम्मेदारी निभाए।
इस अवसर पर गवरी नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने में राज्य में सिर्फ जिला स्वीप टीम ने ही अलग पहचान बनाई है। स्काउट, गाइड , एनएसएस के छात्र, छात्राओं ने दीपदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही शहर बालिका स्कूल की छात्राओं ने रंगोली बनाकर सबका ध्यान आकृष्ट किया । इस दीपदान महोत्सव में अतिरिक्त जिला समन्वयक स्वीप डीपीएम महेंद्रसिंह मेहता, बीडियो अभिषेक शर्मा, सीबीईओ जयारानी राठौड़, एसीबीईओ नरेंद्रकुमार गदिया , जिला स्वीप प्रभारी सहायक दिनेशकुमार विजयवर्गीय, जगदीशचंद्र चावला, कमलेश सहलोत, राजेंद्रकुमार व्यास, रोहित खोईवाल, अंजना रावत, ज्योति पंवार, रेखा चौधरी, पारस टेलर, प्रधानाचार्य विनोद राठी, पंकज शर्मा, सीओ स्काउट चन्द्रशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!