चित्तौड़गढ़ : दिव्यांगों ने साइकिल रैली के माध्यम से दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

उदासीन मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करें – जिला निर्वाचन अधिकारी 
 
चित्तौड़गढ़, 19 नवंबर। विधानसभा चुनाव में आधिकाधिक मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत रविवार को दिव्यांग मतदाताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बना कर तथा ट्राई साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया । दिव्यांगों की ट्राई साइकिल रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही मतदान की सुविधा दी है, आप अपने मत  का शत प्रतिशत उपयोग कर उदासीन मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे ।
ट्राई सायकल रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां नगर परिषद कर्मियों ने स्वागत किया ।
मानव श्रृंखला के दौरान जिला स्वीप समन्यवक एसीईओ राकेश पुरोहित ने मत चुके मतदान गीत के माध्यम से दिव्यांगों में उत्साह का संचार किया ।  उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई । बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक मतदान रंगोली भी बनाई तथा स्काउट गाइड ने दिव्यांग मतदाताओं को शपथ दिलाने में सहायता की ।
इस अवसर पर जिला स्वीप अतिरिक्त समन्वयक डीपीएम राजीविका मिशन महेंद्रसिंह मेहता , बीडियो अभिषेक शर्मा,   जिला स्वीप प्रभारी सहायक दिनेश कुमार विजयवर्गीय , एबीडीओ जगदीशचंद्र चावला, महेंद्रसिंह चौहान,  सहायक बीडियो कमलेश सहलोत,  सीबीईयो जयारानी राठौड, सहायक निदेशक समसा राजराजेश्वर चौहान,  सीओ स्काउट चंद्रशेखर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे । प्रधानाध्यापक महेशचंद्र नुवाल, स्थानीय सचिव स्काउट पंकज दशोरा , जिला स्वीप टीम सहायक राजेन्द्रकुमार व्यास, रेखा चौधरी, पारस टेलर, अंजना यादव, अखिलेश श्रीवास्तव ,  जिला दिव्यांग मतदाता आइकॉन  दिलीपसिंह राणावत,  मेवाड़ विकलांग सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रीति तनेजा,  सचिव हुसेना बी , नीरज लड्ढा,  सुशील कुमार,  संरक्षक सुशील कुमार,  राजु मुंदड़ा, भगवतीलाल,  कैलाश सुथार,  मुकेश बैरागी,  नानूराम,  शकील अहमद सहित जिले के दिव्यांग साइकिल रैली में मौजूद थे । कट्स समन्वयक गौहर मोहम्मद , कमलेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे । रैली में मौजूद दिव्यांग मतदाताओं को  टीशर्ट, ग्रीन स्टीकर  और कैप चित्तौड़ राउंड टेबल इंडिया अध्यक्ष अनुज ईनाणी , पूर्व अध्यक्ष रौनक जैन,  प्रोजेक्ट कन्वीनर दीपक पगारिया ने भेंट की ।  रोवर लीडर संदर्भ व्यक्ति हेमेंद्र सोनी चंदेरिया बहुउद्देशीय विकलांग संस्थान ओमप्रकाश जोशी , समाज कल्याण विभाग प्रतिनिधि विकास खटीक,  नगर परिषद  प्रतिनिधि वाहिद अली , रामप्रसाद सहित शिक्षा विभाग,  स्काउट गाइड ,  शहरी मतदाता सहित स्कूली छात्र- छात्राए उपस्थित थे । संचालन  व्याख्याता  रेखा चौधरी एवं शारिरिक शिक्षक पारस टेलर ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!