विद्यालयों में आयोजित निपुण मेलों में बच्चों ने दिखाया हूनर

फतहनगर। बुधवार को मावली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ समस्त राजकीय विद्यालयों में निपुण मेलों का आयोजन किया गया। जिला एवं ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों ने विद्यालयों में आयोजित निपुण मेलों का अवलोकन भी किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने बोयणा, आसोलिया की मादड़ी, नाहरमंगरा आदि विद्यालयों का सम्बलन के साथ-साथ निपुण मेला अवलोकन किया। ब्लॉक के महुड़ा, जावड़, बोयणा, खेमपुर,आमली,चंगेड़ी, गुड़ली, गादोली, घासा, मावली, खरताणा, सनवाड़, फतहनगर, मोरठ, जेवाणा, डबोक, साकरिया खेड़ी, खेमली, पलाना खुर्द, मेड़ता, चंदेसरा, सिंधु आदि ब्लॉक के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निपुण मेले का आयोजन किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!