दिगम्बर जैन समाज में छायी हर्ष की लहर
उदयपुर। ऋषभदेव के गुरुकुल में चातुर्मासरत जिनशरणम तीर्थ प्रणेता, राजकीय अतिथि, राष्ट्र संत, भारत गौरव, मनोज्ञ आचार्य पुलक सागर महाराज ने उदयपुर के सकल दिगम्बर जैन समाज व सर्वऋतु विलास ट्रस्ट एवं पुलक मंच के पदाधिकारियों सहित समस्त श्रावकों द्वारा आगामी वर्ष 2025 का चातुर्मास उदयपुर में करने हेतु की गई विनंती पर उदयपुर में अपने चातुर्मास करने की घोषणा की। इस पर पूरे पाण्डाल में हर्षोल्लास छा गया।
आचार्यश्री के परम्भक्त शिष्य महावीर प्रसाद भाणावत ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन मंदिर सर्वऋतु विलास के मुख्य ट्रस्टी शान्तिलाल भोजन के नेतृत्व में उदयपुर में चातुर्मास करने की विनती करने हेतु यहंा से 2 बसें और निजी वाहनों से लगभग 200 भक्त आज ऋषभदेव पंहुचे जहंा गुरुकुल में बिराजित आचार्यश्री पुलकसागर महाराज के दर्शन कर आचार्यश्री चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया।
अखिल भारतीय पुल जान चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फ़ान्दोत ने बताया कि जैन संत वर्षा योग में चार माह एक ही स्थान पर रह कर चातुर्मास करते हैं, और पूर्व में महाराज का वर्ष 2008 में मुनि अवस्था में उदयपुर में ऐतिहासिक चातुर्मास हुआ था, अब आचार्य पद पाने के पश्चात् उदयपर के समस्त जैन समाज की मंशा है कि आपका वर्ष 2025 का चातुर्मास उदयपुर में होवें। इसी भावना से आज सकल दिगम्बर जैन समाज उदयपुर ने उन्हें चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया।
आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में पूरे वात्सल्य भाव दिखाते हुए सभी श्रावक जनों को आगामी वर्ष का चातुर्मास उदयपुर नगर में करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। इस पर सभी समाजजनों में हर्ष विभोर होकर करतल ध्वनि से आचार्यश्री का जयकारा किया।
इस मौक़े पर शांतिलाल भोजन, गेंदालाल फाँदौत, श्रीपाल धर्मावत, अशोक शाह, शान्तिलाल मानोत, बसंतीलाल कंठालिया, विनोद फ़ान्दोत, नीलकमल अजमेरा, महावीर भाणावत, सुशील चितौड़ा, अंजना गंगवाल, वन्दना लोलावत, उषा भाणावत, पुष्पा फाँदौत, ऋषभदेव के, नगर सेठ राजमल कोठारी, समाज अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, सह मंत्री हेमन्त कुमार भंवरा, गुरुकूल ट्रस्ट महामंत्री सुन्दर लाल भाणावत, वरिष्ठ जय प्रकाश वानावत, पूर्व महामंत्री प्रकाश भाणावत, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार कोठारी, कवि बलवंत बल्लू, गुरुभक्त हेमन्त अकोत, महावीर प्रसाद गंगावत, दिलिप भाणावत, नवयुक मंडल के अध्यक्ष हितेश भंवरा, नवयुवक मंडल के महामंत्री अंकुश भानावत, शीतल भाणावत, लोकेश वानावत, शांति लाल वानावत, रमेश पंचोली, सुषमा पंचोली, महिला मंडल अध्यक्ष महालक्ष्मी पंचोली, महामंत्री मंजू देवी भंवरा, तरुण क्रांति मंच, आदिनाथ एकता मंच, समाज के वरिष्ठ सदस्य, नवयुवक मंडल के साथी, महिला मंडल के सदस्य एवम सभी समाज जन, ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद थे।
पुलकसागर महाराज का 2025 का चातुर्मास उदयपुर में
