जल शक्ति अभियान कैच द रेन के केन्द्रीय दल ने किया निरीक्षण

राजसमंद। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के जल शक्ति अभियान कैच द रेन अभियान के केन्दीय नोडल अधिकारी हिना उस्मान एवं तकनीकी अधिकारी डॉ. जयपाल गर्ग तीन दिवसीय दौरे पर राजसमन्द आये तथा जिला कलक्टर कार्यालय मंे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जल शक्ति अभियान कैच द रेन के अभियान अन्तर्गत किये गये कार्यों, गाइडलाईन तथा जिला राजसमन्द के जल परिदृष्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना द्वारा जिला जल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत जिले में जल जीवन मिशन वाटरशेड महानरेगा, भू-जल विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग के साथ पेयजल स्त्रोत स्थायित्व हेतु भू-जल पुनर्भरण, जल संचय व जल संरक्षण कार्यों के बारे में केन्द्रीय दल को अवगत कराया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत जिले में हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। केन्दीय नोडल अधिकारी हिना उस्मान द्वारा ग्राम पंचायत पर ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ की सोच से कार्य करते हुए जन जागरूकता गतिविधियाँ कर अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए इस मॉनसून में वर्षा जल संग्रहण कार्य तथा सघन वृक्षा रोपण कार्य किये जाने के साथ जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत स्त्रोत स्थायित्व तथा जियो टेगिंग कार्य किये जाने हेतु जानकारी प्रदान की गई। डॉ. जयपाल गर्ग द्वारा जिले में भू-जल स्तर की नियमित निगरानी कार्य करते हुए भू-जल पुनर्भरण कार्य किये जाने पर बल दिया।

अधीक्षण अभियन्ता भू-जल संरक्षण विभाग सी.पी. बागड़ी द्वारा अमृत सरोवर योजना, राजीव गांधी जल संचय योजना व जल शक्ति अभियान में जिले की प्रगति के बारे में केन्द्रीय दल को विस्तार से बताया। केन्दीय निगरानी दल द्वारा प्रथम दिवस बैठक उपरान्त शहरी पेयजल योजना कांकरोली के फिल्टर प्लांट का दौरा कर पेयजल व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा ग्राम पंचायत मोही के करनीनगर में अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत हुए कार्यों, वृक्षारोपण कार्यों, जल की आवक एवं निकासी, फार्म पोण्ड, तारबन्दी आदि का निरीक्षण कर लाभाविन्त महिलाओं व किसान ग्रामीणों से संवाद कर योजना की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त करी।

द्वितीय दिवस केन्दीय दल द्वारा अमृत सरोवर ग्राम पंचायत गवारड़ी के कालीया दण्ड तालाब, वन विभाग द्वारा निर्मित तलाई निर्माण कार्य देवपुरिया, कृषि व होर्टीकल्चर के कार्यों का तथा ग्राम पंचायत पीपरड़ा नर्सरी कार्य, ग्राम पंचायत मुण्डोल में एमपीटी निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत पीपलांत्री के जल संरक्षण व वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण में अधीषाषी अभियंता जिला परिषद् अशोक गहलोत, सहायक अभियन्ता राजन साहु, राजवीर सिंह, विनीता शर्मा, ज्योति शर्मा, शुभम बागोरा उपस्थित रहें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!